फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ओएचई लाइन का कैंटीलीवर टूटने से डेढ़ घंटे ठप रहा झांसी-ललितपुर ट्रैक का यातायात, यात्री हुए परेशान

Sat, 06 Nov 2021 07:44 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

 ट्रेन की गति तेज होने के कारण कैंटी लीवर इंजन नंबर 30573 से टकराता चला गया। बसई स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन चालक ने वॉकी टॉकी पर मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली की रात मंडल के बुढ़पुरा और बसई स्टेशन के बीच ओएचई लाइन का इंसुलेटर और कैंटीलीवर टूटने से डेढ़ घंटे तक झांसी से ललितपुर के बीच अप ट्रैक का यातायात बाधित रहा। घटना से 11 ट्रेनें लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


दीपावली की रात 2.15 बजे 02626 केरला एक्सप्रेस बुढ़पुरा से बसई स्टेशन के बीच बढ़ रही थी। तभी चालक ने किलोमीटर नंबर 1095/09 पर ओएचई लाइन का कैंटी लीवर झुका देखा। ट्रेन की गति तेज होने के कारण कैंटी लीवर इंजन नंबर 30573 से टकराता चला गया। बसई स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन चालक ने वॉकी टॉकी पर मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दी। इसके बाद झांसी और ललितपुर के बीच अप ट्रैक का यातायात रोक दिया गया। पीछे आ रहीं ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गईं।

टॉवर वैगन के साथ कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने कैंटी लीवर को दुरुस्त किया। साथ ही एक इंसुलेटर भी टूटा पाया गया, जिसको बदला गया। सुबह 4.11 बजे यातायात सामान्य हो सका। इस बीच 02156 निजामुद्दीन- हबीबगंज एक्सप्रेस व 02130 प्रयागराज-मुंबई तुलसी एक्सप्रेस बबीना स्टेशन, 01842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस व 06528 नई दिल्ली-बंगलूरू एक्सप्रेस खजराहा स्टेशन, 02622 नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस व 02533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस बिजौली स्टेशन, 02920 जम्मूतवी-इंदौर मालवा एक्सप्रेस व 02184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस झांसी स्टेशन तथा 01058 अमृतसर-मुंबई पठानकोट एक्सप्रेस व 09314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस झांसी आउटर पर खड़ी रही। यह ट्रेनें डेढ़ से ढाई घंटे तक लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें