फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम

विज्ञापन
traffic jam jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर बुधवार को दो सांडों की लड़ाई में बूम (गेट) टूट गया। इसे सुधारने के दरम्यान आधे घंटे तक सड़क यातायात रोक कर रखा गया, इससे यहां जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 2.40 बजे ग्वालियर रोड क्रासिंग गेट बंद था, तभी वहां दो सांड लड़ने लगे, जिससे सिद्देश्वर मंदिर की तरफ का बूम टूट गया। इसके बाद ट्रेनों को निकालने के लिए स्लाइडिंग बूम की मदद ली गई। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। शाम पांच बजे कानपुर झांसी पैसेंजर के निकलने के वक्त बूम को बदलने का काम किया गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस काम में आधे घंटे का वक्त लग गया। बूम खुलने पर वाहन आमने- सामने आ गए, जिससे जाम लग गया। स्थिति को सामान्य होने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें