फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ऑनलाइन व्यापार को आगे बढ़ाएं : संजय पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के रजत जयंती समारोह में व्यापारी सेना का हुआ शपथ ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरुआसागर। नगर में बृहस्पतिवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महारानी लक्ष्मीबाई एवं व्यापार शिरोमणि मा. भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ।
इसके उपरांत नवमनोनीत व्यापारी सेना के नगर अध्यक्ष प्रथम श्रीवास्तव एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को प्रांतीय अध्यक्ष व्यापार मंडल एवं जिलाध्यक्ष व्यापारी सेना द्वारा ईश्वर एवं व्यापार शिरोमणि भामाशाह को साक्षी मानकर व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उ.प्र.व्या.मं. के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि अब युग ऑनलाइन व्यापार का आ गया है। इसलिए व्यापारियों को भी अपने व्यापार को ऑनलाइन की ओर बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार करने के लिये किसी दुकान और गोदाम की भी आवश्यकता अब नहीं रही। सिर्फ तकनीक के साथ जुड़कर व्यापारी अपने काम को आगे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, जैकी पहलवान, मयंक अग्रवाल, शैलेंद्र सोनी, आनंद कुमार सोनी, मीनू राजावत अनीता जैन, हरिमोहन अग्रवाल, वीएस भटनागर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की एवं आभार व्यक्त प्रथम श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें