झांसी। देश में कहीं से भी पर्यटक घर बैठे अब बुंदेलखंड के किसी भी होटल, लॉज, होम स्टे, गेस्ट हाउसों, धर्मशाला और इनमें प्राप्त सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं। पर्यटन विभाग ने नेशनल डाटा बेस के अंतर्गत सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस आदि इकाईयों के संचालकों से www.hotelcloud.nic.in पर पंजीकरण कराने को कहा है।
होटल उद्योग को प्रोत्साहन दिए जाने के लिए पर्यटन विभाग सभी आवास ग्रहों की सूचना संकलित कर रही है। ताकि पर्यटन स्थलों के विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए यह सहायक साबित हो सके। देश में अभी तक लगभग 22 हजार से अधिक आवासीय इकाईयां अपलोड हो चुकी है। इनमें प्रदेश की 2380 है। जबकि झांसी मंडल में झांसी में 79, उरई में 17 और ललितपुर में 15 ने अपना डाटा पंजीकृत कराया है। पर्यटन उप निदेशक आर के रावत ने बताया कि बेड एंड ब्रेकफास्ट, होम स्टे, गेस्ट हाउस, होटल, लॉज आदि आवासीय इकाईयां जो पंजीकरण से अभी तक वंचित रह गई है। वह समस्त जानकारी के लिए पर्यटन उप निदेशक से, स्टेट नोडल अधिकारी मनीष श्रीवास्तव एवं सब नोडल अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव से संपर्क कर सकते हैं।