फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार टॉप टेन अपराधी पकडे़ तमंचा व कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
kacchi sharab held
विज्ञापन
झांसी। जिले में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को नवाबाद पुलिस ने फरार चल रहे चार टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा व कच्ची शराब भी बरामद हुई।
विज्ञापन

जिले में फरार चल रहे बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन वज्र छेड़ रखा है। पुलिस ने थाना नवाबाद के मोहनी बाबा निवासी शहजाद खान, पिछोर के महाराणा प्रताप नगर निवासी अरूण गौतम, कपूर टेकरी निवासी इमरान खान व खुुशीपुरा निवासी आकाश वर्मा को पकड़ा। पुलिस ने शहजाद के पास से तमंचा, कारतूस, अरूण के पास से दस लीटर अवैध शराब और इमरान व आकाश वर्मा के पास से बीस-बीस लीटर अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मंडी चैकी प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें