फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीठ में घुसा एंगल नसों को बचाकर निकाला

विज्ञापन
medical.jpg - फोटो : medical.jpg
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग की टीम ने नसों को बचाते हुए युवक की पीठ में घुसा एंगल ऑपरेशन कर निकाल दिया। जरा सी चूक से मरीज की मौत भी हो सकती थी। अब रोगी पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ के जतारा निवासी 22 साल के युवक शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान मूर्ति पर लाइट लगा रहा था। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह सीधे दीवार के ऊपर लगे एंगल पर गिर पड़ा। एंगल युवक की पीठ में घुस गया। इलाज के लिए युवक को टीकमगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने स्थिति गंभीर देखते हुए रात में ही ऑपरेशन करने का फैसला किया। देर रात ऑपरेशन शुरू हुआ। टीम को लीड कर रहे सर्जरी विभाग के डॉ. पंकज सोनकिया ने बताया कि एंगल प्रमुख रक्त वाहिकाओं, नसों के बहुत करीब था। ऐसे में बेहद संजीदगी के साथ ऑपरेशन कर एंगल को निकाल दिया गया। अब रोगी स्थिर है और अभी ऑक्सीजन पर है। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. एस गौतमन, डॉ. मुकतेश, डॉ. शिवम ओमर, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. यमुना, डॉ. हिमांशु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें