फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों की बनेगी टॉप टेन सूची

Fri, 08 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यदि आपने अपना हाउस टैक्स अभी तक जमा नहीं किया है तो बिना कोई विलंब किए उसे जमा कर दें। नगर निगम अब बकायेदारों से वसूली करने के लिए उन्हें शर्मसार करने की योजना बना रहा है। इसके लिए लिए कर विभाग से सूची बनाने को कहा गया है। टॉप टेन बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत हाउस टैक्स है। विभिन्न सरकारी भवनों के साथ-साथ कई लोगों पर लाखों रुपये हाउस टैक्स का बकाया है। डोर- टू-डोर कलेक्शन का प्रयास करने के बावजूद भी हाउस टैक्स की शत प्रतिशत वसूली नहीं हो सकी है। बकायेदारों से कर वसूली करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है।

अपर नगर आयुक्त और मुख्य कर संग्रहण अधिकारी रोहन सिंह ने बताया कि कर विभाग के सभी कर्मचारियों को बकायेदारों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बकायेदारों की सूची समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर प्रकाशित कराई जाएगी। वहीं टॉपटेन बकायेदारों की सूची जगह-जगह होर्डिंग लगाकर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पर सर्वाधिक हाउस टैक्स बकाया है। साथ ही कई सरकारी भवनों पर भी हाउस टैक्स बकाया है। उन्होंने सभी बकायेदारों से शीघ्र ही टैक्स जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें