फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन में मिली गड़बड़ी, कुछ शुरू भी नहीं हुए

Fri, 08 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वित्तीय वर्ष 2009-10 में पास हुए विभिन्न विकास कार्यों में शिकायत मिलने के बाद जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक द्वारा सहायक अभियंता से कराई गई जांच में 22 कार्यों में गड़बड़ी मिली है। वहीं, तीन कार्य ऐसे मिले, जिन्हें अभी तक शुरू ही नहीं कराया गया। पीडी ने कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सीडीओ के पास भेज दी है।
विज्ञापन


एई द्वारा की गई जांच में वर्ष 2009-10 में चिरगांव ब्लाक के ग्राम छिरौना में पास किए गए 100 मीटर सीसी व 200 मीटर नाली के निर्माण का कार्य मूल स्थान पर न कराकर परिवर्तित स्थान पर करा दिया गया। बड़ागांव ब्लाक के ग्राम बराटा में 300 मीटर सीसी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिली।

मोंठ ब्लाक के ग्राम सेरसा, साकिन में सीसी सड़क भी उखड़ी मिली। लोहागढ़ में 146 मीटर सड़क में एपेक्स बिछाने का कार्य नहीं कराया गया, जबकि कार्य के लिए दो किस्तें जारी हो चुकी हैं। गुरसरांय नगर में बनी 53 मीटर सड़क भी क्षतिग्रस्त मिली। अटा ग्राम में दो किस्तें जारी होने के बावजूद 150 मीटर एपेक्स बिछाने का कार्य नहीं हुआ। डिकौली में 271 मीटर सीसी रोड क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन


जुझारपुरा में 50 मीटर सीसी रोड व सौ मीटर नाली का निर्माण कराया गया था, जो जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिला। ग्राम बरौटा इमलौटा में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होना था। पहली किश्त जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। ग्राम तिगराकला में 190 मीटर सड़क व नाली निर्माण कार्य का स्थान परिवर्तित मिला। ग्राम भरोल में सौ मीटर सीसी रोड व दो सौ मीटर नाली का निर्माण कार्य प्रथम किस्त जारी होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ।

ग्राम लखावती में 60 मीटर सीसी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिली। गुरसरांय नगर के वार्ड नंबर 12 में 40 मीटर सीसी रोड व 80 मीटर नाली जगह-जगह टूटी मिली। ग्राम छपार में 100 मीटर सीसी रोड व 200 मीटर नाली का निर्माण कार्य पहली व दूसरी किस्त जारी होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ। गरौठा कस्बे के मुहल्ला गायत्री नगर में बनी 150 मीटर सीसी सड़क में से 60 मीटर की पट्टी जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिली।

मोंठ कसबा में बनी 70 मीटर सीसी सड़क व 140 मीटर नाली का निर्माण कार्य पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त मिला। ग्राम भड़ोखर में हुए सीसी रोड का निर्माण कार्य जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिला। खूजा में बनी सीसी रोड व पुलगहना में बनी सीसी रोड भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिली।

ग्राम पालर में बनने वाले बारात घर एवं बरामदा का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं कराया गया। पुनावली कला के मजरा कंचनपुरा में पंचायत करने के लिए कमरा बरामदा का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ। सिमरधा में रैन बसेरा की चारदीवारी का काम भी शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


पीडी प्रहलाद सिंह ने बताया कि गुणवत्ता विहीन कार्य के कारण सड़कें उखड़ी हुई हैं। जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें