झांसी में फिर से कोरोना के केस में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को 3038 सैम्पलों की जांच में 25 नए रोगी सामने आए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10690 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी 171 हो गए हैं।
वहीं शुक्रवार इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10690 पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 2833 सैंपलों की जांच हुई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1054 और एंटीजन किट से 1779 नमूने जांचे गए। इसमें 19 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।
ये मरीज बड़ागांव, टकसाल मुहल्ला, चिरगांव, गुदरी बाजार, भेल, नई राजघाट कॉलोनी, ईसाईटोला शास्त्री नगर, खातीबाबा, नगरा, सीपरी बाजार के प्रेमगंज, सूर्यपुरम कॉलोनी, खातीबाबा, कैंट, ओमशांति नगर, सीपरी बाजार के रहने वाले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10690 पहुंच गया है। वहीं, नौ मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। होम आइसोलेशन के दौरान भी दो मरीज स्वस्थ हो