फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यात्रियों के भी दर्ज होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। धर्मांतरण के शक में उत्कल एक्सप्रेस से उतारी गईं नन व किशोरियों के बयान के बाद अब कोचों के यात्रियों से भी पूछताछ होगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। शनिवार को भी जांच जारी रही।
विज्ञापन

19 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस से नन व किशोरियों को उतारने के मामले में जांच जारी है। प्रभारी एसपी सौमित्र यादव शनिवार को भी मामले की जांच में जुटे रहे। शुक्रवार को लीविया थोमस, हेमलता (ईसाई धर्म की नन), श्वेता और बीतरंग ने झांसी आने से मना कर दिया था। इसके बाद व्हाट्सएप पर अधिकारियों ने बयान दर्ज किए थे। उत्कल एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-1 में युवक सवार थे। इन युवकोें से सूचना के बाद बी-2 कोच में यात्रा कर रहीं लीविया थोमस, हेमलता (ईसाई धर्म की नन) और श्वेता व बीतरंग को स्टेशन पर उतारा था। जांच में बी-1 कोच और बी- 2 कोच के यात्रियों से भी संपर्क साधा गया है। इनके बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट तैयार होगी।
पूरे प्रकरण में गहनता से जांच की जा रही है। मोबाइल पर नन व किशोरियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब यात्रियों के भी बयान दर्ज होगे। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौमित्र यादव, प्रभारी एसपी, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें