फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नामांकन का आखिरी दिन, ट्रैैफिक में फेरबदल

Mon, 06 Feb 2017 01:13 AM IST
jhansi
विज्ञापन
आज नामांकन का आखिरी दिन, ट्रैैफिक में फेरबदल - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन होगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा। यातायात व्यवस्था में भी फेरबदल किया गया है, जो दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट में नामांकन शुरू होगा। जेल चौराहा और कचहरी चौराहा पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को आम लोगों के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। यातायात प्रभारी सुभाष चंद्र यादव के अनुसार भारी वाहनों को राजगढ़ और मऊरानीपुर तिराहा पर रोका जाएगा। दतिया, ग्वालियर व ललितपुर से आने वाली बसें झांसी होटल के रास्ते से सदर बाजार होते हुए ऐवट मार्केट के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचेंगी। यह व्यवस्था आटो के लिए भी होगी। बाइक और कार सवार लोगों को प्रत्याशियों के आने पर जेल अथवा कलेक्ट्रेट चौराहा पर रोक दिया जाएगा। जब वे नामांकन करने कलेक्ट्रेट परिसर में चले जाएंगे, तब उन्हें जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें