फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सावन का पहला सोमवार आज, महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को लेकर महानगर के सभी शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। भोर से ही भगवान के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों का तांता लग जाएगा। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे।

धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक एवं पूजा करने से भक्त पर महादेव की विशेष कृपा रहती है। अपने आराध्य महादेव का आशीर्वाद एवं कृपा पाने के लिए श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक शिव मंदिरों में दर्शन एवं पूजा के लिए उमड़ेंगे। प्राचीन शिवालयों राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, मढि़या मुहल्ला स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालु भगवान की पूजा एवं आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: सात बजे तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे। गणेश चतुर्थी व्रत का भी संयोग होगा। उनके अनुसार शिवजी की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, चावल, अकउवा के फूल अर्पण करें। शिव मंत्रों का जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें