फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रहेगा हाई अलर्ट, सुरक्षा होगी कड़ी

विज्ञापन
मतगणना स्थल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। इवीएम के मुद्दे पर छिड़े विवादों के कारण 23 मई को होने वाली मतगणना के दौरान हाई अलर्ट रहेगा। भोजला मंडी से लेकर महानगर के अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पुलिस ने हर स्थिति से निपटने के लिए खाका तैयार कर लिया है। विजयी जुलूस पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी काउंटिंग स्थल सील रहेंगे। चप्पे चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है। जिन इलाकों में दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच किसी विवाद की आशंका है वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को लगाया गया है।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास वाले इलाकों में रिजल्ट आने से पहले फोर्स तैनात कर दी जाएगी। किसी भी गणना स्थल पर बगैर पास के एंट्री नहीं मिल सकेगी। समर्थकों की भीड़ को बाहर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में सभी को नतीजों का इंतजार है। अब इंतजार की घड़ियां समाप्त होने में कुछ घंटे बचे हैं। इसलिए भोजला मंडी में 23 मई को मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना की जाएगी। एजेंट और ड्यूटी में लगे कर्मचारी कड़ी चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश पा सकेंगे। भोजला मंडी के आसपास के रास्तों पर आवागमन नहीं हो सकेगा। विजयी प्रत्याशी के जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। विजयी प्रत्याशी को कड़ी सुरक्षा के बीच घर भेजा जाएगा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडी परिसर के अंदर, बाहर और मतगणना स्थल को सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। मतगणना हॉल के अंदर व बाहरी रास्तों पर दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी प्लाटून सीआईएसएफ तैनात रहेगी। इसके अलावा, जिले के सभी थानों के जवानों और थानाध्यक्ष सहित पांच सीओ, 19 प्रभारी निरीक्षक, 8 इंस्पेक्टर, 120 दरोगा, 70 हेड कांस्टेबल, 212 कांस्टेबल, 200 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी भी रहेगी।
मंडी व उसके आसपास तीन बैरियर लगाए जाएंगे। तीनों बैरियरों पर चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा। पहले सुरक्षा घेेरा मंडी के बाहर से शुरू होगा, दूसरे घेरे में सुरक्षा कर्मचारियों के साथ लोकल इंटेलीजेंस यूनिट मुस्तैद रहेगी। मतगणना स्थल पूरी तरह से सीआईएसएफ के हवाले रहेगा। पहली इंट्री पर सामान्य रूप से चेकिंग होगी। दूसरी इंट्री पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और तीसरी इंट्री पर हैंड हैंडल मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी। यहां से मतगणना में लगे कर्मचारी और एजेंट ही अंदर जा सकेंगे।

महानगर की यातायात व्यवस्था पर नहीं पड़ेगा असर
भोजला मंडी में होने वाली मतगणना के मद्देनजर महानगर की यातायात व्यवस्था पर इसका असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, मतगणना स्थल के इर्द गिर्द बैरियर लगाकर आने जाने की इंट्री नहीं होगी।

बाहरी दुनिया से टूटा रहेगा नाता
मतगणना के दौैरान प्रत्याशी व उनके एजेंटों का बाहरी दुनिया से नाता टूटा रहेगा। मोबाइल पर प्रतिबंध की वजह से मतगणना केंद्रों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी किसी को नहीं मिल सकेगी। इसको अलावा धूम्रपान से भी दूर रहना होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चाक चौैबंद बंदोबस्त किए हैं। प्रत्याशी व उनके एजेंटों पर तमाम प्रतिबंध लगाए गए हैं। एजेंटों को अपनी आवंटित टेबिल पर ही मौजूद रहना होगा। उन्हें केंद्र में यहां वहां भ्रमण की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वह मतदान केंद्र के भीतर धूम्रपान सामग्री, माचिस, मोबाइल, लैपटॉप, आईपेड, कैमरा आदि नहीं ले सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने वोटों का हिसाब रखने के लिए कैलकुलेटर, कागज, बॉलपेन ले जाने की ही अनुमति दे रखी है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

समय पर पहुंचकर प्राप्त कर लें ड्यूटी
झांसी। बुधवार को भोजला मंडी में होने वाली मतगणना के मद्देनजर अधिकारियों ने बैठक ली। पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी व डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि ड्यूटी लेने वाले कर्मचारी समय पर पहुंच जाएं। 6 बजे मतगणना कर्मी व 7 बजे एजेंटों को अंदर प्रवेश मिलेगा। इस मौके पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें