फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज आज, ऑनलाइन भी मनाया जाएगा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सावन हरियाली तीज का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा। प्रत्येक महिला के लिए इस पर्व का बड़ा महत्व है। श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लरों एवं चूड़ियों की दुकानों में महिलाओं की भीड़ रहती है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण तीज का उत्साह कम बना हुआ है। हालांकि कुछ महिला संगठनों ने ऑनलाइन हरियाली तीज का पर्व मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में बफर जोन होने की वजह से दुकानें बंद है। वहीं, महानगर के अन्य बाजारों में साड़ी एवं साज सज्जा की दुकानों में भीड़ नहीं है। झांसी में सभी समाजों के लोग सावन हरियाली तीज का पर्व उत्साह से मनाते हैं। महिलाओं के क्लब कई आयोजन करते हैं। इनमें सावन के गीत गाये जाते हैं। साथ ही, झूलों पर राधा कृष्ण को विराजमान भी करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण यह कोई भी कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। हालांकि कुछेक महिला संगठन जरूर ऑनलाइन हरियाली तीज का पर्व मना रही हैं। वहीं, हरियाली तीज पर शहर के बिसाती बाजार में चूड़ियों एवं मेहंदी की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आती थी। लेकिन बफर जोन होने के कारण सभी दुकानें बंद हैं। हालांकि सीपरी एवं सदर में बाजार खुला है, लेकिन यहां मौजूद साज सज्जा एवं साड़ियों की दुकानों पर कोई विशेष भीड़ नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

हरियाली तीज को लेकर बाजार में बेहद कम संख्या में महिलाएं आ रही हैं। इस बार बाजार पूरी तरह से प्रभावित है।
गुरविंदर सिंह सब्बरवाल साड़ी व्यापारी सीपरी
तीज को लेकर हर साल ब्यूटी पार्लरों पर काफी भीड़ महिलाओं की रहती थी। कोरोना के कारण इस बार महिलाओं में सजने संवरने के लिए उत्साह नहीं है।
महिमा ब्यूटी पार्लर संचालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें