फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का आखिरी दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चार फरवरी यानी आज कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण का आखिरी दौर है। बृहस्पतिवार को तीन केंद्रों पर 1178 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। चार दौर में अब तक 6369 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लग चुका है। वहीं, पांच फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण के साथ दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन

चार फरवरी को होने वाले टीकाकरण में तीन सत्र स्थल बनाए गए हैं। इसमें बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में 248, राजकीय पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज में 828, रेलवे अस्पताल में 102 समेत कुल मिलाकर 1178 लाभार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा पांच फरवरी को दूसरे चरण की शुरूआत है, जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगेगा। इसके लिए छह सत्र स्थल बनेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि बीएचईएल अस्पताल बबीना में 181, पारीछा थर्मल पावर हाउस बड़ागांव में 320, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामौर में 93, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय में 73, सीएचसी मऊरानीपुर में 105, सीएचसी मोंठ में 125 समेत कुल मिलाकर 897 डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। दोनों दिवसों को मिलाकर 2075 चिकित्सकों, कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें