फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अमावस्या, पितृों का होगा विसर्जन

विज्ञापन
Today amavasya, Pitra will be visarjan
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को पितृ पक्ष का विसर्जन हो जाएगा। लोग अमावस्या पर अपने पूर्वजों को तर्पण करेंगे और श्राद्ध कर अन्न दान करेंगे। वहीं, शुक्रवार से अधिकमास शुरू हो जाएगा, जिसे पुरुषोत्तम का महीना भी कहते हैं। इस माह में भगवान श्री हरि की कथा एवं पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

पितृ पक्ष में पूर्वजों को स्मरण कर उन्हें जल तर्पण एवं श्राद्ध की विशेष महत्ता है। लोग जलाशयों में जाकर पूर्वजों को जल तर्पण करते हैं। बृहस्पतिवार को पितृ पक्ष का समापन हो जाएगा। लोग अमावस्या पर उन पूर्वजों को भी तर्पण देंगे और श्राद्ध करेंगे, जिनकी मृत्यु की तिथि उन्हें ज्ञात नहीं है। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार पितृ पक्ष में जिन्होंने तर्पण दिए है, वह उंगलियों में पहने जाने वाली पवित्री और कुशा का मोटक विसर्जित कर दे। अमावस्या पर नाना - नानी को भी तर्पण दिया जा सकता है। इसके अलावा जो लोग गया जी में अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर आए है, वह भी अमावस्या पर अन्न दान करे। उनके अनुसार 18 सितंबर को सूर्योंदय के साथ ही अधिकमास शुरू हो जाएगा। इस बार अश्विन का महीना अतिरिक्त पड़ रहा है। अधिकमास में मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर लोग नई वस्तु खरीद सकते हैं। अधिक मास 16 अक्तूबर तक रहेगा। इसके बाद 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें