श्री गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के आयोजन के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही तंबाकू से नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों, कॉलेजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तनिष्का अग्रवाल प्रथम, शैली ठाकुर द्वितीय और जामिनी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। जितेंद्र रजक ने लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए काउंसलिंग की और नि:शुल्क निकोटीन चुईंगम दी। साथ ही तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जनपद सलाहकार डॉ. प्रतीक गुबरेले, हरिकृष्ण पुरोहित, दयाराम कुशवाहा, उदय प्रताप चंद्र कौशिक, एसके गोयल, गीता साहू, संजीव खरे, घनश्याम दास, राजकुमार साह मौजूद रहे।
वहीं, तंबाकू निषेद्य दिवस की पूर्व संध्या पर वीरांगना क्लब ने गोष्ठी का आयोजन किया और बच्चों के लिए तंबाकू निषेद्य शीर्षक नामक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन पं. शियारामशरण चतुर्वेदी ने किया। अनुराग मिश्रा, साधना तिवारी, सुंदर सिंह, महेश राय, वीरेंद्र दुबे, आशीष मौजूद रहे। युवा कांग्रेस की बैठक में कहा गया कि तंबाकू हर वर्ग के लिए नुकसानदायक है। विजित कपूर, फैजल हुसैन, प्रभात तिवारी, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।