फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुफ्ती को एनआईए की टीम के हाथों से छुड़ाने के 111 में सात आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, सभी को जमानत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। एक महीने पहले एनआईए की जांच टीम की हिरासत से मुफ्ती खालिद को छुड़ाने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने 11 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें अब तक सात को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है और सभी जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा, अन्य आरोपियों में से ज्यादातर को न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई है, जिससे अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम 12 दिसंबर को झांसी आई थी। टीम ने आतंकी गतिविधियों में विदेशी फंडिंग के मामले में मदरसा शिक्षक मुफ्ती खालिद नदवी से पूछताछ की थी। टीम जब मुफ्ती को उसके घर से अपने साथ ले जा रही थी, इसी दौरान वहां जमा हुई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया था। भीड़ ने कुछ देर के लिए मुफ्ती को एनआईए की टीम के हाथों से छुड़ा लिया था।
विज्ञापन




शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। उसी के आधार पर अन्य आरोपी न्यायालय चले गए थे। हालांकि, पुलिस की जांच अब भी जारी है।
विज्ञापन


0000



लैपटॉप, मोबाइल अब भी एनआईए के पास

एनआईए की टीम ने मुफ्ती से लगातार 18 घंटों तक पूछताछ की थी। मुफ्ती के घर से एनआईए की टीम ने उसका लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया था, जिसे टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई थी। इन गैजेट के जरिये मुफ्ती के संबंधों और उसे मिलने वाली फंडिंग की जांच की जानी थी। यह दोनों गैजेट अब भी एनआईए के कब्जे में हैं। एनआईए की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें