फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 2047 तक हरे चारे में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ग्रासलैंड में सोमवार को इंडस्ट्री मीट और चारा तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ. डीके यादव ने कहा कि देश में हरे चारे की कमी के कारण चारा फसलों की पूर्ति का दबाव है। अमृतकाल में 2047 तक हरे चारे में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीज इंडस्ट्री में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में वृद्धि की जरूरत है। डॉ. प्रवीन कुमार ने कहा कि अनुसंधान परियोजना बनाते समय इंडस्ट्री की आवश्यकता को मद्देनजर आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करें, जिससे किसानों के पास उपयोगी तकनीक पहुंचेगी। मुख्य अतिथि ने चारा तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विभिन्न संस्थानों के स्टॉलाें का अवलोकन कर उनके कामकाज और तकनीकों के बारे में जानकारी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. विजय यादव, डॉ. अजय राना, डॉ. प्रभाकर बाबू, डॉ. एएसएन रेड्डी ने भी अहम जानकारियां दीं। शाम को वैज्ञानिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई। संचालन शैलेंद्र सिन्हा ने किया और आभार डॉ. अवनींद्र कुमार सिंह ने जताया। इस दौरान डॉ. डीके यादव, डॉ. तेजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें