फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कारोबारी ने दी जान, कंपन की थी बीमारी... लड़खड़ाकर चलने की वजह से लोग समझते थे शराबी

Wed, 04 Dec 2024 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

UP News Today: हाथ-पांव के कंपन और चलने में लड़खड़ाहट देख लोग धोखा खा जाते थे। अधिकांश लोग शराबी समझकर उनको दुत्कार देते थे।
विज्ञापन
कारोबारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार के लहर गिर्द निवासी कारोबारी ने तानों से दुखी होकर जहर निगल लिया। मेडिकल कॉलेज में उनको भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

लहरगिर्द निवासी भागीरथ रायकवार (50) पुत्र गोविंद दास रायकवार नंदनपुरा में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते थे। परिजनों ने बताया उनके हाथ-पांव में कंपन रहता था। इस वजह से चलते समय वह लड़खड़ाते थे। हाथ-पांव के कंपन और चलने में लड़खड़ाहट देख लोग धोखा खा जाते थे। अधिकांश लोग शराबी समझकर उनको दुत्कार देते थे। कुछ दिनों पहले सड़क पर गिरने के बाद वह उठ नहीं सके। सड़क पर गिरा देख लोगों ने उनको शराबी समझा। अपनी इस हालत एवं लोगों के तानों से भागीरथ दुखी रहते थे।
विज्ञापन

25 नवंबर को पड़ोस में स्थित मंदिर पर जाकर उन्होंने जहर निगल लिया। अचेत पड़े होने पर पुजारी ने परिजनों को बताया। उसके बाद परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिवार में बेटी और मां हैं। पत्नी उमा की पहले ही मौत हो चुकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें