फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कारगिल विजय दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर कैडेट्स व विद्यालय परिवार ने अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र दमेले ने कहा कि जिन वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए, यह राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव सम्मान से याद रखेगा। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट संतोष गुप्ता ने कहा कि 1999 की यह ऐतिहासिक विजय भारतीय सेना के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इस मौके पर ऋषि प्रताप सिंह, रानू, अंशु, आकाश अहिरवार, अरविंद, दीपक कुमार, देवदत्त, जयहिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सांसद कार्यालय में भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर जीत का परचम लहराया था। यह दिन देशवासियों के लिए गौरव का प्रतीक है। इस मौके सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया, अमित नायक, विजय पटसारिया, नरेंद्र तिवारी, साहिल गुप्ता, कपिल कुशवाहा, घनेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें