मऊरानीपुर। रविवार दोपहर मऊरानीपुर थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे लोगों को ऊपर ओवरब्रिज से किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों को एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी उप निरीक्षक गोविंद सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जीआरपी उप निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। संवाद