फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर हुई झांसी, निकाली गई 'तिरंगा यात्रा'

Tue, 26 Jan 2021 06:14 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला झांसी की तरफ से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी (रविवार) को महानगर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जिले के भाजपा के तीन विधायक, सपा के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक, बसपा के पदाधिकारी, कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री व अन्य पदाधिकारी, महापौर समेत सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, नगर निगम के पार्षदों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। 

विज्ञापन


इसके अलावा जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारी इस आयोजन का हिस्सा बने। साथ ही भारी संख्या में जन सामान्य के लोगों ने हाथों में झंडे थाम तिरंगा यात्रा में कदमताल किया। यात्रा में 3000 हजार से अधिक लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। आयोजन की पूरे महानगर में चर्चा रही। सभी ने सराहना की। सर सारा दिन सोशल मीडिया पर कवरेज शेयर होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें