फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: टिफिन सेंटर संचालक ने धोखे से खा लिया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 09 Jun 2022 02:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

संचालक अपने परिजनों को बीपी की दवा खाने की बात बोलकर गए थे। दवा के धोखे में शैलेंद्र श्रीवास्तव ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में जहरीले पदार्थ के सेवन से टिफिन सेंटर संचालक की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि बीपी की दवा के धोखे में संचालक ने जहरीली दवा निगल ली, जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


घर में ही चलाते थे टिफिन सेंटर
शहर के तहसील के पीछे चित्रांश नगर निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव (52) घर में टिफिन सेंटर चलाते थे। ग्राउंड फ्लोर में वो रहते थे और पहली मंजिल में टिफिन सेंटर चलता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह बीपी की दवा खाने की बात बोलकर गए थे। दवा के धोखे में शैलेंद्र श्रीवास्तव ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। 

बेटी कर रही है यूपीएससी की तैयारी
शैलेंद्र की बेटी राखी लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रही है। बेटा भी पढ़ता है। शैलेंद्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। बेटी लखनऊ में थी, पिता की मौत के बाद वह झांसी के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें