झांसी। सदर बाजार स्थित कृष्णा टाकीज के सामने वाली गली में फास्ट फूड दुकानदारों व रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा बचा हुआ खाने के साथ ही झूठी पत्तलें फेंकने से काफी दुर्गंध आती है। जिससे इलाके के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र का आलम यह है कि गली में प्रवेश करते ही सड़ांध आने के कारण नाक बंद करनी पड़ती है। कई बार मना करने के बाद भी रेस्टोरेंट संचालकों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। कैंट बोर्ड में भी कई बार शिकायतें की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
सालों से आसपास के दुकानदारों द्वारा बचा हुआ खाना व कचरे को फेंका जा रहा है। कई बार मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं। - राजनारायण, स्थानीय नागरिक
इलाके की नियमित सफाई के लिए कई बार कैंट बोर्ड के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। आश्वासन मिलने के बाद भी कार्रवाई अमल में नही लाई जाती है। - योगेश्वर शर्मा, स्थानीय नागरिक
दुकानदारों द्वारा बचा हुआ खाना फेंका जाता है। जिसमें से काफी दुर्गंध आने लगती है। कई बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। निकलना दूभर हो गया है। - अमन गुप्ता, स्थानीय नागरिक