आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
झांसी। बाल भारती पब्लिक इंटर कॅालेज में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उपाध्यक्ष रमन सिंह आजाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लें। सम्मेलन में कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया। अशरद खान, क्षेमेंद्र पांडे, अजय बरसैंया को जिला उपाध्यक्ष, संजय जैफ्री को जिला सचिव और भवजीत सरना को संचार प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष उज्जवल मोदी, जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी कैलाश कुशवाहा, शिवांश गुप्ता, उमेश सिंह, डॉ. ठाकुर दास, सचिन साहू आदि मौजूद रहे।