फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंगल सूत्र लूटने के दोषी को तीन वर्ष छह माह का सश्रम कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेरवई गांव के पास आम रास्ते पर महिला का मंगलसूत्र छीनने के मामले में अदालत ने एक दोषी को तीन साल छह महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) अनुभव द्विवेदी की अदालत ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 26 मार्च 2023 को उल्दन थानाक्षेत्र के सिंजारा गांव निवासी मानवेंद्र सिंह पटेल पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बेरवई गांव के पास आम रास्ते पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में कट मारकर दोनों को गिरा दिया, फिर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से भाग गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की तलाश की गई और साक्ष्य जुटाए गए। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी हरि सिंह निवासी परिवारीपुरा, थाना मऊरानीपुर के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने दोषी को सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले से राह चलते महिलाओं से लूटपाट और छिनैती की घटनाओं में शामिल अपराधियों को सख्त संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें