झांसी में बरुआ सागर के गांव तेन्दोल स्थित बरुआ नाले में नहा रहे तीन ग्रामीणों पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। हमले में चंद्रपाल (35), राजू अहिरवार (34) व मालती (65) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झांसी में बरुआ सागर के गांव तेन्दोल में तीन ग्रामीणों पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मदद को पहुंचे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बरुआ सागर के गांव तेन्दोल स्थित बरुआ नाले में नहा रहे तीन ग्रामीणों पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। हमले में चंद्रपाल (35), राजू अहिरवार (34) व मालती (65) घायल हो गए। यह देख आसपास के लोग उनकी मदद को दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह से उनकी जान बचाई। घायलों को इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं लकड़बग्घा को पकड़ने के लिए वन विभाग के टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है।