फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मड़ावरा के तीन ट्रांसफॉर्मर खराब, 48 घंटे से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। मंगलवार से कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। इस तपती गर्मी में छोटे बच्चों समेत बीमार और बुजुर्गों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर विद्युत आपूर्ति के लिए डाक बंगला के नजदीक 400 केवीए, 100 केवीए और किले के नजदीक 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित है, इससे कस्बे के अधिकतर हिस्सों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। 21 मई की शाम को डाक बंगले के नजदीक स्थापित 400 एवं 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गया। अभी यह ठीक हो पाते कि अगले दिन किले के नजदीक स्थापित 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर भी जल गया। तीन ट्रांसफॉर्मर एक साथ खराब हो जाने के चलते पेट्रोल पंप, गिरार तिराहा, रनगांव, डाक बंगला, साबिर कॉलोनी, अजमेरी कॉलोनी, जोशीपुरा, पुराना बाजार, बंगाली मोहल्ला, मस्जिद मोहल्ला, बेरियर चौराहा, दुकानवाला मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, चकियापुरा आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बीते 48 घंटों तक ठप पड़ी रही। बृहस्पतिवार को एसडीएम को ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें खराब ट्रांसफॉर्मर बदलवाने एवं कस्बे की चरमराई विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की गई। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान गौरीशंकर सोनी, हनीफ खां, दीपक सोनी, ब्रजेश कुमार, सनत कुमार, शकील खान, नीरज कुमार आदि के हस्ताक्षर बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें