बबीना। थाना क्षेत्र के ग्राम रसीना में खेत के पास रास्ते में तीन लोगों को रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम रसीना निवासी दीपक यादव (40) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे वह नरेश और गोलू के साथ जा रहे थे। इसी दौरान आशाराम कुशवाहा के खेत के पास कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने तीनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सिद्धार्थ यादव और सहदेव, प्रिंस यादव, सौरभ यादव और गौरव यादव, निवासी ग्राम रसीना सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अतुल कुमार को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की कार्रवाई की जा रही है।