फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हनीट्रैप में कारोबारी को फांसकर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में महिला समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कारोबारी मोहम्मद नवाब ने खुद को हनीट्रैप का शिकार बताते हुए खुशीपुरा निवासी महिला समेत उसके तीन साथियों पर ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

खुशीपुरा मोहल्ला निवासी कारोबारी नवाब ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला पहले भी दो शादियां कर चुकी है। पड़ोस में रहने की वजह से महिला से उसका भी संपर्क हो गया। आरोप है कि महिला ने नौकरीपेशा एवं कारोबारियों से रुपये ऐंठने का गैंग बना रखा है। संपर्क बनाने के बाद दुष्कर्म के मामला दर्ज कराने की धमकी देकर गैंग पैसे वसूलता है।
आरोपी महिला ने उसे झूठी बातों में उलझाकर 18 नवंबर, 2024 तक छह लाख रुपये वसूल लिए। लगातार उसकी डिमांड बढ़ने से उसने इन्कार कर दिया। नाराज होकर आरोपी महिला ने 24 अप्रैल को कोतवाली में शिकायती पत्र दे दिया। इस मामले में उसे समझौता करना पड़ा। इसके बाद दोबारा महिला ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम आईडी से कॉल करके महिला पांच लाख रुपये मांगने लगी। इन्कार करने पर रक्सा थाने में महिला ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। कारोबारी नवाब के मुताबिक शिकायत करने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला समेत मकसूद, जीशान समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें