फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्रा के हॉस्टल की छत से कूदने पर अध्यापिका समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ग्यारह मई को बबीना स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान की छत से छात्रा के कूदने के मामले में बुधवार को दो अध्यापकों समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिक्षकों पर छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन

थाना सकरार के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि प्रशिक्षण संस्थान में तैनात शिक्षक जितेंद्र, शिक्षिका समीक्षा उसे अक्सर परेशान करते थे। जितेंद्र उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही छेड़खानी भी करता था। जबकि अध्यापिका समीक्षा उसे जाति सूचक गालियां देती थी। उसके साथ पढ़ने वाली युवती भी इसमें शामिल थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि 11 मई को तीनों मिलकर उसे जान से मार डालने को धमकाने लगे और छत से नीचे कूद जाने को मजबूर किया। आरोपी छात्रा ने इसका वीडियो भी बनाया। छत से कूद जाने पर छात्रा के दोनों पांव में फ्रैक्चर हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक जितेंद्र, समीक्षा एवं सहपाठी छात्रा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। बबीना थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि कई आरोप संदेहास्पद हैं। उनकी छानबीन कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें