फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हुई ठंड, तीन ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ठंड जानलेवा हो गई है। ठंड से एक वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोगों को हालत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार भी नहीं हैं।
विज्ञापन

झांसी के मुहल्ला पुरानी नझाई निवासी ओम कृष्ण चतुर्वेदी (70) शुक्रवार की सुबह घर के पास ही आग ताप रहे थे। अचानक उनकी कंपकंपी छूटने लगी तो घर पर आए और परिजनों से चाय बनाने को कहा। कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक अज्ञात व्यक्ति को कोई जमीन पर लिटाकर चला गया था। उसका नाम बिहारी लाल बताया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को ठंड लगी थी। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, जालौन के जिला अस्पताल से ठंड लगने से बीमार हुए एक व्यक्ति को झांसी के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। यहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ठंड से एक ही दिन में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में छह लोगों को भर्ती कराया गया है। इसमें से दो को सर्दी लगी है और चार को सीओपीडी बीमारी होने के कारण सांस लेने में दिक्कत आ रही है। मेडिकल कॉलेज में भी सर्दी लगने पर तीन लोग भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें