फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोरोना से तीन की मौत, 106 नए मरीज मिले

Wed, 22 Jul 2020 03:25 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कोरोना वायरस के 106 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि तीन की मौत भी हुई है। इसके साथ ही, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,344 पर पहुंच गई है। जबकि, मरने वालों का आंकड़ा 52 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। मंगलवार को 947 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच हुई। इनमें 256 नमूने आरटी पीसीआर, 23 ट्रूनेट तथा 668 नमूने एंटीजन के माध्यम से जांचे गए।

इनमें से 106 नमूने पॉजिटिव पाए गए। जबकि, तीन की मौत भी हुई। मरने वालों में गुसाईपुरा निवासी 86 वर्षीय महिला, वासुदेव मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय पुरुष तथा रसबहार कालोनी निवासी 59 साल की महिला शामिल हैं। जिले में अब तक 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


25 की हुई अस्पताल से छुट्टी
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इस महामारी की जकड़न से आजाद होने वालों का सिलसिला भी लगातार जारी है। मंगलवार को 25 मरीजों की डिस्चार्ज किया गया। जबकि, अब तक 436 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें