झांसी। कोरोना वायरस के कारण प्रवासी मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान न आए। ऐसे में फिलहाल बेसिक के स्कूलों में प्रवेश के लिए अभी उन्हें टीसी और अन्य किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। इससे गांव आए हजारों श्रमिक परिवारों को विशेष लाभ होगा। वहीं, गांव छोड़कर गए परिवारों के बच्चोें के नाम भी स्कूलों में काटे नहीं जाएंगे।
कोरोना से बचाव के कारण मार्च से अभी तक समस्त स्कूल - कॉलेज बंद है। सभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रवेश प्राप्त हो और उनके नाम न काटे जाए। ऐसे में निदेशालय ने निर्देश जारी किए है। इनमें अभिभावकों को जानकारी देने के आधार पर विद्यार्थियों को नवीन कक्षा में प्रवेश देने, पुस्तकालय की किताबें प्रदान करवाना और मध्याह्न भोजन, यूनीफार्म वितरण, स्कूल बैग वितरण सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी है। वहीं आने वाले प्रवासी और जाने वाले प्रवासी परिवारों के बच्चों की अलग - अलग सूची बनायी जाएगी। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।