झांसी। कोरोना के 2,854 नमूनों की जांच हुई और इनमें 82 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा तीन की मौत भी हुई है। वहीं, 92 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
मरने वालों में मसीहागंज सीपरी बाजार निवासी 54 वर्षीय एक व्यक्ति हैं, जिन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, थाना टोड़ीफतेहपुर इलाके के ग्राम ककुराना की एक 60 वर्षीय वृद्धा की भी मौत हुई है। मृतका को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में दाखिल किया गया था। महिला हाइपरटेंशन से भी ग्रसित थी। इसके अलावा पुरबइया टोला गढ़िया फाटक के 62 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। ये हृदय रोग व हाइपरटेंशन से ग्रसित थे।
वहीं, नानक गंज, माताटीला सिंचाई कॉलोनी, आजादपुरा नगरा, रसविहार कॉलोनी, राजघाट, चंदा होटल के पीछे, प्रतापपुरा, सुल्तानपुरा रोड चिरगांव, आईटीआई ब्रह्मनगर, रानीपुर, खातीबाबा, मिशन कंपाउंड, गांधीगंज मऊरानीपुर, सिविल लाइन, कुरैछा नाका मऊरानीपुर, शीतल कॉलोनी, अंसल पाम कोर्ट, ग्राम बरल, पारीछा, दुनारा, सूर्यपुरम कॉलोनी, गुराई व पायगा गुरसराय, निगोना खैरा बरुआसागर, नगरिया कॉलोनी, इलाहाबाद बैंक चौराहा, केके पुरी कॉलोनी, टकसाल, नंदनपुरा, पंचवटी कॉलोनी, पीतांबरा कॉलोनी, न्यू ध्यानचंद कॉलोनी, तोपखाना सदर बाजार, पुलिस लाइन, नैनागढ़, स्कूलपुरा, हीरापुरा, कुंडपाठा, सतीश नगर, महाराणा प्रताप नगर, झांसी कैंट, मास्टर कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी ग्वालियर रोड आदि इलाकों से नये मरीज सामने आए हैं।
झांसी। जिले में अब तक कोरोना के 4,130 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 2,990 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 92 मरीजों की बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी की गई। जिले का रिकवरी रेट 78.86 प्रतिशत है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 775 हैं। इनमें से 111 लक्षण वाले मरीज हैं, जबकि बाकी सभी बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले कोरोना के मरीज हैं। वही, अब तक जिले में 98 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।