फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, तीन नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
three new corona positive case in jhansi
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार और तेज हो गई है। शनिवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक तो कोरोना पॉजिटिव मिले बच्चे की मां है, जबकि दूसरा नारायण बाग और तीसरा तालपुरा का रहने वाला है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के पन्नालाल मुहल्ला निवासी दो वर्षीय बच्चे को पेट में दर्द होने पर परिजन बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। बच्चे का सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब में भेजा गया। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे को डायरिया हुआ है और वह एनीमिक भी है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। बच्चे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद माता-पिता व परिजनों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब में भेजे गए। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में बच्चे की 28 वर्षीय मां में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा तालपुरा के घसियाना मुहल्ला निवासी 38 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक के पिता निजी कार से मुंबई से 12 दिन पहले लौटे थे। हालांकि, न तो उन्हें किसी प्रकार की समस्या है और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य को। सांस लेने में समस्या होने पर युवक चार-पांच दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। उसका सैंपल लेकर जांच कराई गई तो कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। वहीं, नारायण बाग शिवाजी नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
...............
कुल संक्रमित: 50
एक्टिव केस: 8
ठीक हो चुके: 36
डिस्चार्ज: 28
मौत: 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें