फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम से कम तीन महीने की स्कूल फीस माफ हो

विज्ञापन
Three month school fees free
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण काम-धंधे पूरी तरह बंद हो चुके हैं। अधिकतर लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में अभिभावकों के सामने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कुछ जिलों के प्रशासन ने खुद पहल करते हुए स्कूलों को फीस न लेने का आदेश जारी कर दिया है। अमर उजाला से बातचीत में अभिभावकों ने झांसी जिला प्रशासन से भी कम से कम तीन महीने की स्कूल फीस माफ करने का आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के इस समय में नौकरीपेशा, व्यवसायी, रोजनदारी पर काम करने वाले सभी घर पर बैठे हैं। इसलिए लोगों के पास फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं। शासन को फीस माफ करनी चाहिए। - साधना मिश्रा, नगरा।
गौतमबुद्धनगर के जिला प्रशासन ने अच्छी पहल करते हुए करते हुए स्कूलों को फीस न लेने का आदेश जारी किया है। झांसी के जिलाधिकारी को भी यह आदेश जारी करना चाहिए। - शिल्पी, बीएचईएल।
विज्ञापन

यह समय देशवासियों को एक-दूसरे की मदद करने का है। जरूरी नहीं कि जब शासन-प्रशासन फीस न लेने का आदेश दे तभी स्कूल मानें। खुद स्कूल भी पहल कर सकते हैं। - भावना चतुर्वेदी, आईटीआई।
यह बहुत कठिन समय है। लोगों को खानपान समेत कई चीजों का इंतजाम करने में आर्थिक रूप से परेशानी हो रही है। ऐसे में बच्चों के स्कूलों की तीन महीने की फीस से छूट मिलनी चाहिए। - दीपा सेन, धर्मशाला।
मौजूदा समय में सरकार ने जहां बैंकों को तीन महीने तक ईएमआई पर टैक्स नहीं लेने का आदेश जारी किया है, वैसे ही जल्द से जल्द स्कूलों को फीस न लेने का निर्देश देना चाहिए। - रेनू अग्रवाल, सदर बाजार।
इस समय लोगों के लिए स्कूल की फीस जमा करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में सरकार को स्कूल की फीस माफ करने के निर्देश जारी करने चाहिए। स्कूल भी इस समय सहयोग करें। - संध्या, सदर बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें