फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खड़े वाहन से टकराया, तीन की मौत

विज्ञापन
truck accident - फोटो : demo
विज्ञापन
मोंठ/झांसी। बृहस्पतिवार सुबह थाना मोंठ के गांव अमरा हाइवे पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे डीसीएम गाड़ी तेजी से आगे गई, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े दो किसानोें की मौत हो गई। डीसीएम में सवार परिचालक की भी जान चली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे अमरा गांव स्थित हाइवे किनारे एक डीसीएम वाहन खराब हो जाने के कारण खड़ा था। इसी बीच कानपुर से झांसी की ओर जा रहे गिट्टी से भरे एक ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। डीसीएम तेजी से आगे बढ़ा, जिसकी चपेट में खेत पर फसल काटने जा रहे
अमरा गांव निवासी राजबहादुर (42) और मुन्नालाल (45) आ गए। दोनों डीसीएम की चपेट में आकर समीप स्थित एक पुलिया के पास वाहनों के बीच में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, इस हादसे में डीसीएम सवार सीतापुर निवासी क्लीनर मनीष यादव और चालक साकेत शुक्ला घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने मुन्नालाल, राजबहादुर और क्लीनर साकेत शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक एवं डीसीएम को क्रेन से उठवाकर यातायात सुचारु कराया। देर शाम पुलिस ने मृतक के चाचा रामकुमार की तहरीर पर  अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ट्रक से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल
- बड़ागांव हाइवे पर हुआ हादसा, दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार सुबह थाना बड़ागांव इलाके में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार पति, पत्नी व बच्चा  घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पति ने दम तोड़ दिया। जबकि, हालत गंभीर होने पर दोनों का उपचार चल रहा है।
बुधवार को थाना नवाबाद के वीरांगना नगर निवासी किशोरीलाल प्रजापति (42) अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर थाना बड़ागांव स्थित अटरिया पाड़री गांव रिश्तेदारी में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह वे घर लौट रहे थे। तभी बड़ागांव से पहले बाइक अनियंत्रित होकर ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत नाजुक देखते हुए तीनोें को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें