मौसम में बदलाव से अस्पतालों में बढ़े मरीज
- बुखार, उल्टी दस्त के रोगियों की संख्या में इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मौसम के बदलाव से संक्रामक बीमारियों ने जनपद में पैर पसारना शुरू कर दिया है। उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे बच्चे भी प्रभावित हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ डीएस गुप्ता ने बताया की इस मौसम में पतझड़ की वजह से संक्रामक बीमारियां एलर्जी, नाक बहना, आंखों में लालिमा होना, बुखार होना, सांस लेने में परेशानी, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है है।
इन दिनों में ओपीडी में प्रतिदिन लगभग दो सौ मरीज आते हैं, जिनमें 30 से 40 फीसदी मरीज बुखार, सर्दी व जुखाम के व दस फीसदी मरीज उल्टी व दस्त के आ रहे हैं। ऐसे स्थिति में लोगों को सावधानी बर्तनी चाहिए तथा तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराना चाहिए।
डायरिया के लक्षण
...........................
- दिन भर में 4-5 बार पतले दस्त आना।
- दस्त के साथ खून आना।
- पेट मरोड़ना
- उल्टी आना
- बुखार होना
- सिरदर्द व कमजोरी होना।
- बच्चों को दस्त होने पर वह दूध पीना बंद कर देते हैं।
- बच्चों में चिड़चिड़ापन आ जाता है और वह सुस्त हो जाते हैं।
बचाव
...........................
- दूषित भोजन एवं दूषित पानी का सेवन करने से बचें।
- ओआरएस का इस्तेमाल करें।
- बासी चीजें ना खाएं।
- बाहर की चीजें ने खाएं। घर की ही बनी ताजी चीजें खाएं।
- खाने से पहले हाथों को साबुन से अवश्य साफ करें।
- बीमार होने पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं।