फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल संविदा कर्मी समेत तीन ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अलग-अलग स्थानों पर बीएचईएल के संविदा कर्मचारी समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पाए। इसके अलावा दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
विज्ञापन

मोंठ थाना इलाके के ग्राम रेव निवासी पूरन कुशवाहा के पुत्र आकाश (23) की हाल ही में 25 मई को शादी हुई थी। शनिवार की सुबह वो घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। लेकिन, इसके बाद लौटकर नहीं आया। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति की नजर खेत पर लगे पेड़ पर पड़ी, जहां आकाश की लाश फंदे से झूल रही थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, बबीना थाना इलाके के घिसौली निवासी मेंबर सिंह के पुत्र रंजीत ने शुक्रवार को घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, आरा मशीन निवासी कमलेश सेन भेल में संविदा कर्मी था। शनिवार को वो घर में अकेला था। इसी बीच घर के एक कमरे में छत पर लगे पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव मिलने के इंतजार में बैठक परिजन आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पाए। उन्होंने बताया कि मृतकों के पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें