फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पालिका अध्यक्ष ने महिला पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद समथर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने थाना परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पर्व मनाया। उन्होंने महिला आरक्षियों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट किए। महिला पुलिसकर्मी जूली वर्मा, दीक्षा, शिवानी, प्रियंका, मोहिनी, रेखा चाहर, अशिंका और ब्रिजमा यादव ने रक्षा सूत्र बांधा। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। महिला सिपाहियों ने उपस्थित सभी की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। अध्यक्ष कंसाना ने महिला पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें