चयनित खिलाड़ियों में झांसी के नारायण बाग निवासी राम जी मिश्रा की पुत्री विश्व मोहिनी मिश्रा का भी चयन किया गया है। मोहिनी मिश्रा ने पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह आगरा के रेलवे अस्पताल में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं।
वहीं खातीबाबा के रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त केशव देव शर्मा की पुत्री अदिति शर्मा ने भी कार्यशाला में प्रतिभाग किया था। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय अंपायरों ने खेल की बारीकियों से रूबरू कराया। नई बस्ती निवासी की रहने वाली शैफाली शर्मा ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर भाग लिया था।
नई बस्ती निवासी शैफाली शर्मा ने 20 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने खेल का प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह नोएडा ने एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि कानपुर में आयोजित कार्यशाला में 35 क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें झांसी की तीन क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हुईं थी। बीसीसीआई की ओर से अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी व स्कोरर पी जयपाल ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराईं।