फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फुटबाल खिलाड़ियों का क्लब में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फुटबॉल खिलाड़ियों का क्लब में चयन
विज्ञापन

झांसी। जनपद के तीन खिलाड़ियों का चयन फुटबॉल क्लब में हुआ है। इनमें से एक का दिल्ली फुटबॉल क्लब तथा दो उत्तराखंड फुटबॉल क्लब में चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी क्लब में एक साल तक प्रशिक्षण लेने के साथ ही क्लब मैच खेलेंगे।
यह सुनहरा अवसर जूनियर रेलवे में प्रशिक्षण लेने वाले तीन खिलाड़ियों को मिला है। स्ट्राइकर रैनी यादव का चयन दिल्ली फुटबाल क्लब तथा टर्फ पर हाफ में रहकर खेलने वाले अर्पित तथा डिफेंस में खेलने वाले आकाश राणा को उत्तराखंड क्लब में स्थान मिला है। कोच राकेश काला ने बताया कि दोनों खिलाड़ी फुटबॉल के नवोदित खिलाड़ी हैं तथा स्कूल और यूनिवर्सिटी मैच में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के सचिव अब्दुल सगीर ने बताया कि फुटबाल में खेल को बेहतर बनाने के लिए हर खिलाड़ी का सपना होता है। बताया कि क्योंकि यह वह प्लेटफार्म है, जहां से खिलाड़ियों का स्वर्णिम अवसर मिलता है। इस क्लब में खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें क्लब मैच खेलने का मौका दिया जाता है। क्लब मैच प्रदेश के क्लबों के बीच खेले जाते हैं। यहीं से खिलाड़ियों का चयन संतोष ट्राफी और फुटबाल लीग में होता है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कोटे से मिला प्रवेश
रेलवे इंस्टीट्यूट में फुटबाल खिलाड़ी सचिन वर्मा को स्पोर्ट्स कोटे से दिल्ली से हिंदू कॉलेज में दाखिला मिला है। वह हिंदू कॉलेज से एमएससी जू लॉजी से शिक्षा ग्रहण करेंगे। साथ ही अपने खेल को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें