फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, सीएमएस समेत 33 संक्रमित

विज्ञापन
three died and 33 new corona positive
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। रविवार को अब तक के रिकार्ड 33 मरीज मिले हैं। इनमें जिला अस्पताल के सीएमएस, तीन पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की ट्रू नेट जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीन लोगों की मौत भी हो गई। इस तरह मरने वालों का आंकड़ा 27 हो गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जनपद में तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीज मिल रहे हैँ। मौतें भी लगातार हो रही हैं। शनिवार को जरूर मौतों की सिलसिला रुका था, लेकिन रविवार को एक साथ तीन मौतें हो गईं। गणेश मड़िया मुहल्ले के युवक समेत तीन की कोरोना के संक्रमण से जान चली गई। वहीं ब्रेन हैमरेज होने पर लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें 29 जून को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां उनकी कोरोना वायरस की जांच भी कराई गई थी लेकिन निगेटिव आई थी। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी सेहत में तो सुधार हुआ लेकिन वह कोरोना की चपेट में आ गए। इनके अलावा सीपरी बाजार, पुलिस लाइन, डरू भौंडेला, कैलाश रेजीडेंसी, लक्ष्मीगेट, पन्नालाल का हाता, शक्तिनगर सिविल लाइन, दतिया गेट के अलावा गुरसराय में संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इस तरह संक्रमितों की संख्या 277 पहुंच गई है। इनमें 145 एक्टिव पाजिटिव केस हैं। सात पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। आठ को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें