फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में घायल तीन ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में घायल तीन ने तोड़ा दम
विज्ञापन

झांसी। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में घायल तीन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौैरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवोें का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना बबीना के सुनरयाना निवासी वीरेंद्र सोनी (44) सराफा कारोबारी थे। शनिवार को वे बाइक पर सवार होकर काम से करैरा गए थे। देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी रक्सा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत मेें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार को उपचार के दौैरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर के पटसेमरा निवासी मुन्ना चौैबे (50) खेती करते थे। शुक्रवार को वे ललितपुर आए थे। यहां से वापस लौैटते समय ढोरा बाजार के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां रविवार को उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, महोबा के स्टेशन रोड स्थित बजरिया निवासी बद्री प्रसाद (62) छह अगस्त को लाड़पुरा स्थित रिश्तेदारी में गए थे। यहां से पैदल आते समय एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां आज उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवोें को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें