फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन ने जहर निगलकर जान दे दी। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। चार साल के विरोध के बाद परिजन उसकी शादी कराने को राजी हुए थे। तीन दिन पहले परिजनों ने शादी कराई वहीं, दुल्हन के ननद की बरात 21 मई को आनी है। परिवार के लोग उसके आत्मघाती कदम से हतप्रभ हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


निवाड़ी (मध्य प्रदेश) निवासी शंकर प्रजापति पठारी गांव में भट्टे पर काम करता था। उसका कहना है कि पांच साल पहले भट्टा मालिक की बेटी सलोनी से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का वादा कर लिया लेकिन, सलोनी के परिजन विवाह को राजी नहीं हुए। सलोनी घर से भागकर चार साल से उसके साथ रह रही थी। उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। सलोनी से परिवार ने नाता तोड़ लिया लेकिन, कुछ दिनों पहले वह लोग शादी कराने पर राजी हो गए। शुक्रवार को सलोनी के पिता समेत अन्य परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे हुए। शनिवार को पति परिजनों को छोड़ने स्टेशन गया था। उसी दौरान सलोनी ने जहर निगल लिया। पति के वापस आने पर उसने जहर निगलने की बात बताई। अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी ननद की 21 मई को बरात आनी है। उसकी मौत की खबर लगने पर मायके के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोग भी सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें