फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय आयोजन 25 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा सीडीओ जुनैद अहमद ने विकास भवन सभागार में की। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आगामी 27 मार्च को आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में 25, 26 और 27 मार्च को विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार मे ‘’यूपीः भारत सरकार का ग्रोथ इंजन’’ की थीम को केंद्र में रखते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री करेंगे। जनपद मुख्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा तथा विकासखंड स्तर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजन ब्लॉक प्रमुख सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रजनीश गुप्ता, डीसी एनआरएलएम बृजमोहन अंबेड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें