फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार और 18 बाइक समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को मऊरानीपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने के साथ ही उनके पास से करीब 20 लाख कीमत के वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक कार समेत 18 मोटर साइकिलें शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी शिवहरि मीणा के मुताबिक पुलिस पिछले कई दिनों से वाहन चोरों के गिरोह की सुरागकशी कर रही थी। बीती रात मऊरानीपुर के नई कचहरी गेट से जयंती पैलेस को जाने वाली सड़क पर मोटर साइकिल पर तीन युवक जा रहे थे। पुलिस के रोकने पर तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मालूम चला कि मोटर साइकिल चोरी की थी। युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग में कुल चार लोग शामिल हैं। ये तीन लोग आसपास के इलाकों में चोरी करते हैं जबकि गैंग का तीसरा सदस्य सकरार निवासी राजकुमार दिल्ली में सैनिक विहार कालोनी में रहकर वहां से चोरी की गाड़ियां उपलब्ध कराता था। वह इन गाड़ियों के डुप्लीकेट कागज भी तैयार करता था। इसकी मदद से अच्छी कीमतों में वह लोग इन वाहनों को आसपास बेच देते थे। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर कुल 19 वाहन बरामद किए हैं। यह सभी वाहन छतरपुर मार्ग पर नए पुल के पास बने एक जर्जर खंडहर में छुपाकर रखे थे। इनमें 18 मोटर साइकिल हैं जबकि एक कार है। पुलिस ने इन वाहनों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। इनमें कई वाहन बिल्कुल नए हैं। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि चोरी में वह लोग मास्टर की का इस्तेमाल करते थे। पकड़े गए युवकों में मऊरानीपुर निवासी चंदन अहिरवार (30), मऊरानीपुर के जशोदा माता मंदिर निवासी अजय कुशवाहा (20) एवं सकरार निवासी मनोज कुमार (35) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। राजकुमार की धरपकड़ को पुुलिस दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें