झांसी। सहारनपुर में राज्य स्तरीय बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन तक 18 जून तक किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में झांसी की तीन बालिकाओं ने अपने मुक्केबाजी का शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
मुक्केबाज गरिमा जाटव ने 58 किलो भार वर्ग में खेलते हुए चित्रकूट की मुक्केबाज को पटकनी दी अतीका खान ने 48 किलोभार वर्ग में खेलते हुए सहारनपुर की मुक्केबाज को हराया और 35 किलो भार वर्ग में मिहिका सिंह ने चित्रकूट की मुक्केबाज को हराया।
क्षेत्रीय उपक्रीडाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि तीनों मुक्केबाजों ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला जीता और सेमी फाइनल में जगह बनाई।